*

*
*

Saturday, 28 April 2018

महसूस करो

"महसूस करो"
मैं कोई जिस्म नहीं हूँ
छुओ नहीं, महसूस करो

न मैं सुख, न दु:ख
आनन्द हूँ, महसूस करो

न मैं आता, न मैं जाता
सदा सर्वदा हूँ, महसूस करो

मैं कोई जिस्म नहीं हूँ
अमर आत्मा हूँ, महसूस करो

Wednesday, 25 April 2018

हुरियारे

(मालवी कविता)

टेसू फूल्या, आँबा झूल्या
कोयल कूक सुणइ री
गोरी लाल गुलाबी रंगी
देखाे कितरी सरमइ री

गाँव गली में छोरा छोरी
रंग बिरंगा हुइ र्र्या
मस्ती माथे चड़ के बोली
आदा पागल हुइ र्र्या

होली का हुड़दंगी अइग्या
ढोल ढमाका गम्मत लागी
जिना मुहल्ला गली गया ई
वाँ से सगली भाभी भागी

About Me

My photo
खुले नयन से खुली दृष्टि से, खुले खुले मन के वातायन खुले हाथ से खुले द्वार जो संभव कर दे नया सृजन