द्वार की वह कुण्डी
व्यर्थ ही है
जिसे तुमने खटखटाया नहीं
वे वातायन केवल
दीवार के छेद भर हैं
न प्रवेश करती हों जिनमें से
वे हवाएँ लौटी हों...
तुम्हें छू कर
अब डोलती रहती हैं
इन दीवारों पर इधर उधर...
..प्रतिच्छायाएँ तुम्हारी
इसलिये इसे मैं घर नहीं मानता
बेवतन-रूह ही
बन गई हैं अब तो
तुम बिन

No comments:
Post a Comment